Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का आज प्रातः देहांत हो गया. आज शाम 5:00 बजे तक उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास ढाका मोड़, बांका पहुंच जाएगा.
Advertisement

कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न होगा. आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है.
Advertisement




