Advertisements
बोकारो:बोकारो जिला बल के जवान राकेश महतो की धनबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। बोकारो पुलिस लाइन मैदान में एसपी हरविंदर सिंह मेजर सहित सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर जवान को अंतिम विदाई दिया। इस मौके पर जवान के परिवार वाले भी मौजूद रहे।
Advertisement

इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि बोकारो पुलिस के लिए एक दुखद समय है। मृतक पुलिस मेंस एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी थे। धनबाद में इनकी दुर्घटना में मृत्यु हुई है। अंतिम सलामी देने के बाद उनके शव को धनबाद उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है। परिवार वालों के साथ बोकारो पुलिस हमेशा खड़ी रहेगी।





