Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम के तहत आजाद नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित दवा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को लेकर पटमदा dysp वचन देव कुजूर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि आजाद नगर थाना के मुर्दा मैदान में प्रतिबंधित कफ सिरफ की बिक्री करने के लिए कुछ युवक आने वाले है।
Advertisement

जिसके बाद वहां पर छापामारी की टीम ने घेराबंदी कर दी। इसी बीच एक युवक नाबालिग के साथ वहां पहुंचा, जिन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उनके पास से 27 पीस कफ सिरफ बरामद की गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से दुकानदार और इसमें शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी प्राप्त कर रही है।





