Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर खरकई घाट पर इन दिनों खुलेआम बालू खनन हो रही है. जिससे लोगों में तरह तरह की बातें कही जा रही है, वही आम लोग पूछ रहे हैं कहां है प्रशासन, इस तरह के सामाजिक अपराध पर आंखें क्यों मूंद रखी है.
बता दें कि यहां खुलेआम आधी रात से लेकर अहले सुबह तक नदी से बालू खनन होती है. इस क्षेत्र के लोग इससे परेशान हैं चूंकि रात में उनके घर के दरवाजे से खड़खड़ाहट भरी आवाज के साथ बालू लदा ट्रैक्टर दौड़ाया जाता है. आज सुबह तो हद तो गई कि 6 एलएफ मैदान के पास बालू को डंप कर लोडिंग अनलोडिंग कराया जा रहा था.

मजदूरों से पूछने पर बताया गया कि किसी मुन्ना नामक व्यक्ति द्वारा यह धंधा खुलेआम कराया जा रहा है. बता दें कि अवैध बालू खनन के मामले में सरायकेला जिला अव्वल है चूंकि इस जिले के बालू घाटों की नीलामी सरकारी स्तर पर ही नहीं कराई जा रही है जिससे बालू माफिया सांठ गांठ कर धड़ल्ले से बालू खनन में लगे हैं.






