Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित इंडस्ट्री राम कृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड को जियाडा ने उनके प्लांट वन के सामने की सड़क किनारे पौधरोपण करने का एनओसी दिया था जिसके आड़ में कंपनी प्रबंधन ने डबल रोड सड़क के बीचोबीच करीब 40 फ़ीट के सड़क की घेराबंदी कर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है. इसकी शिकायत किसी ने राज्य के उद्योग मंत्री संजय यादव से कर दी जिसके बाद मंत्री महोदय ने जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक से इस मामले की जांच करने का आदेश दे दिया है.
* क्या है मामला : सुधा मोड़ से इलेक्ट्रिसिटी सब स्टेशन जाने वाले डबल रोड के बीचोबीच खाली पड़ी जमीन, जिसे बड़े वाहनों के पार्किंग के लिए उपयोग किया जाता है को अचानक घेराबंदी की जाने लगी. इसकी शिकायत किसी ने राज्य के उद्योग मंत्री से कर दी जिसके बाद इस अतिक्रमण का भेद खुला.

* पौधरोपण का एनओसी दिया गया था : क्षेत्रीय निदेशक
इस मामले पर जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन से स्पष्ट किया है कि चूंकि राम कृष्णा फोजिंग कंपनी के सामने की सड़क थी इसलिए कंपनी को ग्रीनरी और पौधरोपण के लिए एनओसी दी गई है. लेकिन बिना कोई ड्राइंग एप्रूव्ड कराए कंपनी यदि कोई स्थायी निर्माण करवा रहा है तो यह गलत है जिसका जांच का आदेश उन्होंने दे दिया है.






