बोकारो : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपति की सनसनीखेज हत्या धारदार हथियार से करके हत्यारे फरार हो गए।मृतकों में महादेव साव और उनकी पत्नी कौशल्या देवी शामिल है। दोनों गोमिया की रहने वाली है और यहां पर हरला थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी में पकौड़ी और चाय की दुकान चलाकर दोनों जीविकोपार्जन करते थे।

कल देर रात में दोनों की गला रेट कर जघन्य हत्या कर दी गई और हत्यारे इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। हत्या की वजह और हत्यारे की सीन का सवाल पुलिस के लिए अभी अबूझ पहेली है।मौके पर पुलिस दल के अलावा फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की टीम भी पहुंच गई है और जांच कर रही है। जिस तरीके से हत्या की गई है उसने पुलिस को उलझा कर रख दिया है। किसी धारदार हथियार से दोनों की हत्या करने के बाद हत्यारे निकल भागे हैं और हरला थाना के पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।






