सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 14 के पूर्व पार्षद बरजो राम हांसदा के बड़े भाई के जमीन पर लगे आधा दर्जन हरे-भरे पेड़ बिना वन विभाग के एनओसी के काटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है।पूर्व पार्षद ने अपने बड़े भाई दारा माझी के नाम दर्ज जमीन पर चार दिवारी का काम शुरू किया है ,इससे पूर्व वहां लगे तकरीबन आधा दर्जन से भी अधिक हरे भरे पेड़ को बिना वन विभाग के एनओसी के काट दिया गया है, मामला सामने आने के बाद बीते शनिवार को वन विभाग के देवेंद्र टुडू ने मौके पर पहुंचकर जांच की जहां पाया गया कि बिना एनओसी के सभी पेड़ों को काटा गया है।
जो भारतीय वन अधिनियम 1927 के धारा 33 का उल्लंघन है। आरोपी यह भी लगा है कि मामला उजागर होने के बाद काटे गए बड़े-बड़े पेड़ के गट्ठे को जमीन में दबाया जा रहा है ताकि मामला उजागर ना हो, इस मामले को लेकर वन विभाग के बीट अधिकारी सुब्रत मजूमदार ने बताया कि वन अधिनियम एक्ट 33 के अंतर्गत अब काटे गए सभी वृक्षों को वहीं सुरक्षित एकत्रित रखना होगा, किसी भी हाल में यदि काटे गए वृक्ष वहां से परिवहन या उपयोग में ले जाते हैं तो इस पर आगे मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी।

सरकारी भूमि घेरने का लग रहा है आरोप।आदित्यपुर वार्ड 14 मांझी टोला चांदनी चौक से सटे खाता संख्या 48 खेसरा संख्या- 88.91, रकबा 20 डिसमिल जो वॉल्यूम 2 में दर्ज है, इस जमीन के चार दिवारी के दौरान पीछे मौजूद सरकारी ज़मीन कब्ज़ा करने संबंधित भी गंभीर आरोप पूर्व पार्षद बरजोराम हांसदा पर लगे हैं, इधर इन सभी आरोपी को खारिज करते हुए बरजो राम हांसदा ने कहा कि यह जमीन उनके बड़े भाई दारा मांझी के नाम पर अंकित है,जो वर्तमान में वॉल्यूम 2 में भी दर्ज है। पूर्व पार्षद बरजोराम ने कहा कि मेरी लोकप्रियता और आगामी वार्ड चुनाव को देखते हुए विपक्षी घबरा गए हैं और मुझ पर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है ,पूर्व पार्षद ने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं।





