जमशेदपुर : वैसे तो जमशेदपुर में विभिन्न तरह के अपराधिक घटना का प्रतिदिन होना आम सी हो गई है जिसका उद्भेदन पुलिस लगभग कर भी लेती है लेकिन किसी-किसी मामले में जिला पुलिस को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसा ही एक चुनौती जमशेदपुर पुलिस को मिली है। ये है 6 नवंबर को बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डन निवासी भारतीय सेना के मर्चेंट नेवी के घर में दिन दहाड़े सुबह चोरों ने 60 लाख के चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

घटना के समय मर्चेंट ज्योति सिंह की पत्नी स्कूल गई हुई थी इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती गहने और नगद चोरी कर लिए, जिसे लेकर कॉलोनी वासियों ने हंगामा भी किया था लेकिन चोर नहीं पकड़ाए। लेकिन इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अनुसंधान आरंभ की जिसमें यह चोरी अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। यह गिरोह जमशेदपुर के अलावे कोडरमा, हजारीबाग, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के अलावे अन्य जिलों एवं राज्यों में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसे लेकर जिला पुलिस अन्य राज्यों में टीम भेज चुकी है अब नेपाल पुलिस की सहयोग लेकर इन अपराधियों को धड़ दबोचने के प्रयास में जुट गई है। जमशेदपुर पुलिस ने पूर्ण विश्वास जताया है कि जल्द ही उन अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी।






