इचागढ़ में बालू के बवाल पर बंद हुए कुछ दिन,अब फिर से खुलेआम चलने लगे बालू।
सरायकेला : सरायकेला–खरसावां जिले के इचागढ़ क्षेत्र में बालू परिवहन को लेकर पिछले दिनों जिस प्रकार का विवाद सामने आया था, उसके बाद कुछ समय के लिए बालू घाटों पर गतिविधियाँ लगभग ठप हो गई थीं। प्रशासनिक सख्ती और स्थानीय विरोध के कारण बालू उठाव पर रोक जैसी स्थिति बन गई थी।

लेकिन वर्तमान हालात यह संकेत देते हैं कि स्थिति फिर से पहले जैसी होती जा रही है। आदित्यपुर के सपाड़ा बालू घाट से आसपास फिर दिनदहाड़े बालू ढुलाई, अवैध उत्खनन हो रही है। 29 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 10:47 बजे ली गई तस्वीर में भी सुधा डेयरी से थोड़ा आगे ट्रैक्टर से खुलेआम सड़क पर सरपट दौड़ती बालू का ट्रैक्टर देखा जा रहा है। जिससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।




