Saraikela (संजीव मेहता) : एनआइटी जमशेदपुर में सरफराज अहमद द्वारा, डॉ. विजय कुमार डल्ला और डॉ. नरेश प्रसाद के निर्देशन में “स्पेसक्राफ्ट और रोबोटिक आर्म्स के बीच होने वाले जटिल डायनेमिक्स” विषय पर सफल शोध किया गया है. यह शोध ISRO जैसी संस्थाओं के लिए भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है.
इस काम में सहकारी रेडंडेंट स्पेस मैनिपुलेटर्स (एक से ज़्यादा रोबोटिक आर्म्स) के मोशन कंट्रोल को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है. Bond Graph मॉडलिंग की मदद से फ्री-फ़्लोटिंग स्पेसक्राफ्ट और रोबोटिक आर्म्स के बीच होने वाले जटिल डायनेमिक्स को सरल और सटीक रूप से समझा गया. अध्ययन में PID, PSO-PID और GA-PID जैसे नियंत्रकों की तुलना की गई और पाया गया कि PSO और GA जैसे evolutionary algorithms रोबोट की ट्रैजेक्टरी को ज्यादा सटीक बनाते हैं. बेस में होने वाले कंपन को कम करते हैं और पूरे सिस्टम को ज्यादा स्थिर रखते हैं.

यह शोध ISRO के कई महत्वपूर्ण मिशनों में मदद कर सकता है, जैसे–
* उपग्रह सर्विसिंग (satellite repair/refueling in orbit)
* कक्षा में असेंबली (space structure assembly in orbit)
* स्वायत्त रोबोटिक मिशन
* मानवरहित स्पेसक्राफ्ट का सटीक नियंत्रण- इन मिशनों में कई रोबोटिक आर्म्स को एक साथ, बिना स्पेसक्राफ्ट को अस्थिर किए, बहुत सटीकता से काम करना होता है. यह शोध ऐसी situations में ज्यादा सुरक्षित, स्थिर और energy-efficient नियंत्रण प्रदान कर सकता है. डिपार्टमेंट के हेड ने इस रिसर्च को फ़्यूचर में रोबोटिक फील्ड के लिए बहुत उपयोगी बताया तथा इसकी सहराना की.




