सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के आदेश पर सरायकेला खरसावां उत्पाद विभाग के पदाधिकारीयों द्वारा गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम गांडे डूंगरी में मिले गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी अभियान चला कर अवैध शराब भट्ठियों को तोड़ते हुए बड़े पैमाने पर अवैध सामग्री जप्त किया है।

इस कार्रवाई के क्रम में अवैध रूप से संचालित 01 चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया, लगभग 1000 किलोग्राम जावा को विनष्ट किया गया तथा लगभग 35 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया। अवैध भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला खरसावां सौरभ तिवारी द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु नियमित छापामारी अभियान संचालित रहेगे तथा आवश्यकतानुसार कड़े विधिक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित रूप से कराया जाएगा।
छापामारी दल मे अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक, उत्पाद, आदित्यपुर अंचलसौदागर पंडित, सहायक अवर निरीक्षक, उत्पाद बरियार हेंब्रम, गृह रक्षक बल रंजीत कुमार, गृह रक्षक बल तथा अन्य गृह रक्षक बल उपस्थित रहे। वही उत्पाद अधीक्षक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे।






