Saraikela (संजीव मेहता) : उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन (इसरो) की कार्यसमिति की मासिक बैठक 13 नवंबर दिन गुरुवार को होटल मधुबन में देर शाम सम्पन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता
अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने की. बैठक में वरिष्ठ उद्यमी प्रदेश संयोजक एच आर जैन, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव संदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, अशोक सत्पथी, समीर सिंह, संदीप मिश्रा व विकास गर्ग, सचिव विनय सिंह, अमलेश झा, इंद्रजीत सिंह सोखी, राजीव शुक्ला, पंकज झा व सौरभ चौधरी कुमार विवेक, पंकज कुमार, राजेंद्र मोदी, राजेश्वर जायसवाल, शशि सिन्हा, गौतम महापात्रा, सौरभ दास, अमलेश कुमार झा, शशि कुमार सिन्हा, बृजेश सिंह, राजेन्द्र मोदी, नीरज मिश्रा, आदि शामिल रहे. बैठक में 3 माह से लंबित बैठकों पर खेद प्रकट किया गया. आज की बैठक में पिछले कुछ माह की बैठक, उसमें लिए गए निर्णय और गतिविधियों पर चर्चा हुई. वहीं वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न लंबित समस्याओं पर कार्ययोजना बना कर उनके समाधान की बात उद्यमियों ने की.

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत समस्या यहाँ की आतंरिक सड़कों की बदहाल स्थिति पर सरकार और इसके सम्बंधित अनुसंगी विभागों जैसे नगर निगम, जिला प्रशासन एवं जियाडा के सक्षम पदाधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना रवैये पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि इस संबंध में इसरो का एक प्रतिनिधिमण्डल शीघ्र ही उनसे मिलकर जर्जर सड़कों की वजह से हो रहे जान माल एवं व्यवसायिक नुकसान को बचाने हेतु त्वरित समाधान करने की मांग करेगा.
* इन विषयों पर हुई चर्चा-
* 9 नवंबर को संगठन के दो वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया.
* इसरो ने 2 साल में सारे विभागों के साथ उद्योग विभाग, एमएसएमई तक अपनी पहुंच बनाने की उपलब्धि पर चर्चा हुई.
* महासचिव संदीप मिश्रा ने संगठन के गतिविधियों की जानकारी दी. साथ ही संगठन के पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री से मुलाक़ात, सम्पन्न विभिन्न कार्यशालाओं और कार्यक्रमों की चर्चा की.




