जमशेदपुर : टकलू हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रिंकू सेठ को जमशेदपुर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार करने ने सफलता पाई है।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी पियूष पांडे ने जानकारी दी कि एक फरवरी 2024 को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के चौधरी होटल के समीप रिंकू सेठ ने टकलू लोहार की हत्या और उसके मित्र मानस को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार था, वही 2 फरवरी को मानगों में राजा सिंह की हत्या के अलावा कई मामले शामिल।

पुलिस ने टकलू हत्या के मामले में पूर्व में ही 8 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर कुछ दिनों से जमशेदपुर पुलिस को सूचना मिली कि रिंकू सेठ राजस्थान के जयपुर में चुप कर रह रहा है जिसके वो बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम जयपुर पहुंची जहां से 19 अक्टूबर को रिंकू को गिरफ्तार करने में सफलता पाई । जमशेदपुर पहुंचने पर उसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



