Seraikella (संजीव मेहता) : आदित्यपुर में एक बार फिर बढ़ने लगा है प्रतिबंधित नशे का अवैध कारोबार. यहां कल गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान 3 कारोबारी को 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर जिला अन्तर्गत अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार, मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं सम्पत्ति मूलक अपराधों की रोकथाम हेतु अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान में यह सफलता हाथ लगी है.
आज एसपी ऑफिस में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई कि आदित्यपुर थाना को गुप्त सूचना मिली की मुस्लिम बस्ती में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाउन शुगर की खरीद बिक्री में संलिप्त 3 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके पास से कुल 207.91 पाम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. यह पुलिस की बड़ी उपालब्धि है।

* बरामद सामग्री –
01. कुल अवैध ब्राउन शुगर 207.91 ग्राम.
02. Lava कम्पनी का एक की-पेड मोबाइल.
* गिरफ्तार अपराधकर्मियों की विवरणी –
01. शाहबाज खान, उम करीब 19 वर्ष, एच० रोड मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर निवासी.
02. मो० आयान उम्र 19 वर्ष, पिला मो० अललाफ, पता मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर.
* अभियुक्तों का अपराधिक इतिहासः-
01. शाहवाज खाम
1. आदित्यपुर थाना कांड सं0-311/23, दिनांक 25/09/23, 1341/323/504/506/509/427/337/34 IPC
2.आदित्यपुर थाना कांड सं0-28/24, दिनांक- 27.01.2024, धारा- 17/21 (6)/25 NDPS Act
3.आदित्यपुर थाना कांड सं0-369/24, दिनांक- 02/10/2024, धारा-17(b)/21/6)27(A) NDPS Act.
* छापेमारी दल के सदस्यः-
1.समीर कुमार सवैया, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला.
2. पु०नि० विनोद तिर्की (पु०नि०-सह- याना प्रभारी आदित्यपुर थाना.
3. पु०अ०नि विनोद टुडू.
4. पु०अ०नि० सुरेश राम.
5. पु०आ०नि० रामरेखा पासवान.
6. पु० अ0 नि० कौशल कुमार.
7. पु० अ० नि० सुषमा कुजूर.
8. स० अ० नि० शमा सुमारी लकड़ा.
9. आदित्यपुर याना सशस्त्र बल.




