रांची : पुलिस अधीक्षक गोड्डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्ति एक हरा रंग के टोटी जिसका निबंधन संख्या- BR 10SV9251 से कट्टा लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए संहौला से महियामा, खुर्द डुमरिया होते हुए हनवारा की ओर आने वाले है। पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्डा के निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन किया गया तथा छापामारी दल के द्वारा खुर्द डुमरिया मैदान के पास एक हरा रंग के टोटो जिसका निबंधन सं०- BR 10SV9251 पर सवार लोगों को खुर्द उमरिया की ओर जाते देखा गया।
पुलिस वाहन को देख कर सभी व्यक्ति टोटो छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे साथ के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से छ व्यक्तियों को पकड़ा गया। तत्पश्चात पकड़ाये सभी व्यक्ति से बारी- बारी से नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः 1. शुभम कुमार, उम्र 22 वर्ष पे० प्रदीप मंडल, स्थायी पता-बैजनाथपुर, थाना – सबौर जिला- भागलपुर वर्तमान पता- शिवपूरी कालोनी, हवाईअड्डा, थाना- तिलकामांझी, 2. सुनील कुमार, उम्र 23 वर्ष, पे० गुरुदेव मंडल, सा०- बैजनाथपुर, थाना- सबौर 3. बिट्टू कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता- प्रमोद शर्मा, सा० जयप्रकाश नगर थाना तिलकामाँझी 4.

राहुल रंजन उम्र 19 वर्ष पिता दिनेश पासवान, सा० छोटी लाईन, हवाईअड्डा, थाना तिलकामाँझी, 5. नैतिक कुमार, उम्र 18 वर्ष, पे० चन्दन हरि सा०- कृष्णा कॉलोनी, हवाईअड्डा थाना तिलकामांझी, पांचो जिला- भागलपुर एवं टिटु कुमार, उम्र- 24 वर्ष पिता कैरब मंडल, सा०- बसबिट्टा, थाना- धौरैया, जिला- बाका (बिहार) बताये। पकड़ाये व्यक्ति का जाँच करने पर एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
1. पु०अ०नि राजन कुमार राम थाना प्रभारी हनवारा थाना
2. स०अ०नि० विजय कुमार राम, हनवारा थाना
3. सशस्त्र बल, हनवारा थाना






