जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का उन्मुखीकरण कार्याशाला के बाद अब ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला 28-30 अगस्त तक सोन मंडप (सिदगोड़ा टाउन हॉल परिसर) में किया जाएगा। “सिंगल विन्डो आदि सेवा का निर्धारण” 11 प्रखण्डों के 231 पंचायत में अवस्थित कुल 399 ग्रामों में जनजातीय समुदाय के समस्याओं की त्वरित सुनवाई एवं निराकरण हेतु एक आदि सेवा केंद्र का सिंगल विन्डो आदि सेवा गठन किया जाएगा।

जिसके लिए आंगबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक/मिडिल स्कूल, का कोई परिसर, प्रज्ञा केंद्र भवन, पंचायत भवन अथवा सामुदायिक उपयोग से संबंधित कोई सरकारी भवन, किसी एसएचजी समूह के नियमित बैठक हेतु निर्धारित स्थल अथवा किसी सार्वजनिक चौपाल को चिन्हित किया जाना है। ग्रामवार आदि कर्मयोगी का सूची तैयार करना प्रत्येक 399 ग्रामों में 10 या 10 से अधिक आदि साथी का भी सूची तैयार किया जाना है, जो इन ग्रामों में निवास करने वाले अनुसूचित जनजाति समुदाय के ग्रामीणों की समस्याओं का संवेदनशील सुनवाई तथा निराकरण में सहयोग करने के साथ साथ ग्रामों के विकास के लिए रूपरेखा भी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।
चयन में प्रत्येक ग्राम से सूचीबद्ध किये जाने वाले 10 या उससे अधिक व्यक्यिों की सूची में अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सहिया, जलसहिया, कृषक मित्र, वार्ड सदस्य, आंगनबाडी सेविका, एक्टिव एसएचजी ग्रुप की एक्टिव सदस्यों, स्थानीय ग्राम प्रधान एवं स्नातक स्तरीय शिक्षित व्यक्यिों को भी शामिल किया जाना हैं।




