जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने मोबाईल चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी पियूष पांडे ने जानकारी देते हुए बताया गया साहेबगंज और पश्चिम बंगाल के चोर गिरोह के सदस्य शहर आए हुए थे।इनका मकसद था कि कदमा में लगने वाले गणेश पूजा मेला में मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम देना था।इसे लेकर सभी मानगो जे के सोसाइटी में भाड़े के मकान लेकर रह थे।

बीते दिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कदमा बाजार में चोरों के द्वारा मोबाईल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक चोर को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से चार मोबाइल बरामद हुई, वही उसके निशानदेही पर उसके घर से तीन अन्य चोरों को चोरी के 5 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार सभी पश्चिम बंगाल और साहेबगंज के है। पुलिस इनसे, अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर रही है।




