Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर 2 के रोड नंबर 4 से अंबेडकर चौक जानेवाली मार्ग पर गुरुवार को जिंदल के लोगों ने जलापूर्ति लाइन का वाल्व दुरुस्त कर सड़क किनारे जैसे तैसे फिलिंग कर छोड़ दिया है. जो दुर्घटना की वजह बनी हुई है. इस कार्य पर भाजपा नेता विनय कृष्ण राजू ने सवाल खड़े किए हैं.
Advertisement

उन्होंने बताया कि जिस कदर सड़क के मोड़ पर वॉल्व को दुरुस्त कर सीमेंट से सड़क किनारे फिलिंग की गई है वो सड़क से काफी ऊंची है जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. उन्होंने स्थानीय नगर निगम प्रशासन से इस बात की शिकायत की है और इसमें सुधार करने की मांग की है.
Advertisement




