Saraikela (संजीव मेहता) : रांची के रामाडा होटल में आज खेलगांव कॉम्प्लेक्स, रांची में 17 से 19 सितंबर तक होने वाले ईस्ट टेक_2025 हेतु आहूत प्रेस मीट में अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसियसन (एसिया) की टीम भी शरीक हुई. टीम में महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, सचिव दिव्यांशु सिंहा एवं सदस्य अनिल अग्रवाल भी शामिल थे. टीम ने इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की तथा उनके समक्ष झारखंड एवं कोल्हान मैं रक्षा व्यापार बढ़ाने हेतु एक बृहद मांग एवं एक प्रस्तावना भी दिया. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी ने बहुत खुले दिल से इसका स्वागत किया और विश्वास दिलाया है युवा झारखंड में रक्षा व्यापार की बढ़ोतरी में हर संभव प्रयास करेंगे. और ईस्ट टेक_2025 के आयोजन से इसकी शुरुआत होगी.

एसिया की मांग पर सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चर्स (एसआईडीएम) ने अगस्त माह में ही जमशेदपुर (आदित्यपुर) आकर विभिन्न कंपनियों से मिलने और रक्षा व्यापार के मसौदे को आगे बढ़ाने की बात कही. इस उत्साहवर्धक कार्यक्रम से उद्यमी काफी आशावन और प्रफुल्लित है. एसियस की टीम ने इसके लिए केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास की सराहना भी की.




