जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बीती रात हुई फायरिंग की घटना में एक बार फिर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि घटना शुक्रवार की रात 9 बजे की है जब ट्यूलाडुंगरी निवासी लोचन कुमार साकची से अपने घर जा रहा था तभी ट्यूलाडुंगरी CP कबीर क्लब के समीप अपराधी हरप्रीत सिंह गिल उर्फ राहुल गिल और मोची उर्फ दादा, मोटर साइकिल से आए और उस पर फायरिंग कर फरार हो गए। हालांकि गोली लोचन को नहीं लगी।

घटना की सूचना पर गोलमुरी पुलिस ने टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की और घटना में शामिल दोनों अभियुक्त सहित प्रेम कुमार उर्फ आयुष को गिरफ्तार किया गया,जिनके स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, गोली,खोखा और चापड़ बरामद किया गया।सिटी एसपी ने बताया कि घटना का मुख्य कारण राहुल का मानना है कि उसके भाई को लोचन ने ही जेल भेजवाया है इसी बदले स्वरूप फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से अपराधिक मामला दर्ज जिन्हें पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




