Saraikela (संजीव मेहता) : आज रांची में राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह मंत्री संजय यादव से मिले और उन्हें आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. जिसमें उन्हें बताया कि फेज-1 से लेकर 7 तक की पूर्व में बनी सभी पीसीसी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है. भारी वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है, जिसके कारण औद्योगिक क्षेत्र में माल ढुलाई पर और उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. सभी नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है, सभी स्ट्रीट लाइट बंद है, सभी हाई मास्ट लाइट बंद है. जिसके कारण आए दिन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और विशेष कर अंधेरा होने पर रात्रि समय में महिला कामगारों को आने-जाने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं की स्थिति अत्यंत नाजुक ,जर्जर और भयावह है. उन्हें बताया कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र जहां लाखों की संख्या में मजदूर काम करते हैं और विजिटर का आना-जाना लगा रहता है कहीं भी सार्वजनिक शौचालय, यूरिनल या पेयजल पॉइंट नहीं है. औद्योगिक क्षेत्र की छोटी कंपनियों में कैंटीन नहीं होने के कारण गरीब कामगारों बड़े वाहन चालकों विजिटर्स को नाश्ता और खाना में दिक्कत होती है, क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र में कहीं भी एक भी कैंटीन की व्यवस्था नहीं है. औद्योगिक क्षेत्र के सभी फेज में फूड पार्क की व्यवस्था की जानी चाहिए. सभी फेज में आवश्यकता अनुसार दुकान की व्यवस्था होनी चाहिए, जहां लाखों लाख आने वाले मजदूर भाई बहनों के लिए दवा की दुकान, पंचर की दुकान, स्टेशनरी की दुकान, चाय की दुकान, दो पहिया वाहन साइकिल रिपेयरिंग की दुकान, गैरेज इत्यादि की दुकान JIADA स्तर पर बनाई जानी चाहिए.

इतने बड़े औद्योगिक क्षेत्र में कहीं भी व्हीकल पार्किंग, ट्रक पार्किंग, कंटेनर पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था नहीं है.
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कहीं भी किसी भी फेज में छोटे-मोटे उपचार के लिए क्लीनिक की व्यवस्था नहीं है.
कोल्हान में उद्योगों के विकास के लिए जमीन अधिग्रहण कर नए-नए इच्छुक उद्यमियों को जमीन आसानी से उपलब्ध कराया जाए ताकि लाखों लाख बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके और राज्य से पलायन को रोका जा सके.
मंत्री उद्योग श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार संजय प्रसाद यादव ने कहा कि शीघ्र ही आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं सड़कों नालियों साफ सफाई स्ट्रीट लाइट हाई मास्ट लाइट इत्यादि को लेकर काम शुरू होगा.




