Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिए (एसिया) के विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं. निर्वाचन पदाधिकारी एस.एन. खंडेलवाल और सरोजकांत झा की उपस्थिति में उद्यमियों ने अपने-अपने नामांकन प्रस्तुत किए.अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार ने नामांकन किया है. जिनमें एकमात्र सीट के लिए वर्तमान अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार खेतान ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी सीधा मुकाबला होगा. महासचिव के एक पद के लिए प्रवीण गुटगुटिया और संतोष सिंह ने पर्चा भरा है. जबकि एक मात्र पद कोषाध्यक्ष के लिए राजकुमार संघी और प्रदीप कुमार जैन ने नामांकन किया है. ट्रस्टी के एक पद के लिए आर.के. सिन्हा, एस.एन. ठाकुर, दिलीप कुमार गोयल, विमल कुमार सिंह और राजीव रंजन मुन्ना ने नामांकन दाखिल किया है. इस पद का चयन चयन समिति की प्रक्रिया के माध्यम से होगा. जबकि उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए राजकुमार संघी, सुधीर कुमार सिंह, देवांग गांधी, संतोष सिंह और दशरथ उपाध्याय ने नामांकन पत्र जमा किए हैं. सचिव पद के 4 सीट के लिए पिंकिश महेश्वरी, मंदीप सिंह, अशोक कुमार गुप्ता और दिव्यांशु सिन्हा ने दावेदारी प्रस्तुत की है. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के 21 पदों के लिए कई सदस्यों ने नामांकन दाखिल किए हैं जिनमें अनिल कुमार अग्रवाल, रविंद्र सिंह, दीपक पंचामिया, स्वपन कुमार मजूमदार, पवन कुमार अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल, कौशल सिंघल, अनिल कुमार गुप्ता, आशीष अग्रवाल, रमेश कुमार खंडेलवाल, रविंद्र कुमार गोलछा, मनोज कुमार गुटगुटिया, सुनील सिंह, अनिल कुमार, सुमित कुमार मेहता, हरजीत सिंह, राहुल खुराना, नवीन सिंघानिया, मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल और दीपक दोकानिया शामिल हैं.

चुनाव प्रक्रिया पर एक नजर :
नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को की जाएगी और उसी दिन एएसआईए भवन कार्यालय में वैध नामांकनों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.
* 15 जुलाई को शाम 4 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं.
* 16 जुलाई को शाम 4 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी.
चुनाव 19 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर परिसर में आयोजित किया जाएगा.




