जमशेदपुर :जमशेदपुर के बिस्टुपुर में गोली चालन के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का उद्भेदन करते हुए एसएसपी पियूष पांडे ने जानकारी दी कि घटना का मुख्य कारण 2021-22 में चक्रधरपुर में कमलदेव गिरी की हत्या हुई थी,उसी के बदले स्वरूप गोली चालन की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू घायल हो गए थे। घटना के समय गुड्डू बिस्टुपुर खाऊ गली में खाना खा रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि घटना के दिन जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे इस दौरान अपराधी उनका रेकी कर रहे थे इस बीच कई जगहों पर फायरिंग का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं हो पाए अंततः खाऊ गली में घटना को अंजाम देकर वे फरार हो गए।घटना में तीनों अपराधी शूटर के रूप में थे जिन्हें सुपारी दी गई थी।घटना में मुख्य साजिशकर्ता सहित कई लोगों का नाम सामने आए जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है ।




