रांची (हजारीबाग) : झारखंड में एक और हादसा से चिंतित पैसेंजर के माथे पर बल पड़ती जा रही है । देश की किसी न किसी कोने में आए दिन ट्रेन हादसे की घटनाएं घट रही है। झारखंड के हजारीबाग के चरही में बरकाकाना कोडरमा पैसेंजर ट्रेन और ट्रैक्टर के बीच हुई भिंड से चिक पुकार और भगदड़ मच गई। घटना में सूत्रों के अनुसार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है , जबकि 7 लोग घायल बताई जा रहे हैं। इसकी और संख्या बढ़ाने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। बताया जाता है कि महिलाएं ट्रैक्टर से दुधी माटी घर रंगने के लिए मिट्टी लाने के लिए जा रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पार करते वक्त घटना हो गई . घटना चरही स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर हुई है। घायलों का इलाज स्थानीय और निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि कुछ लोगों को रांची रेफर किए जाने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार मृतकों का नाम रमेश गंझु, झुनिया देवी है.पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिन दो महिलाओं का इलाज चल रहा है उसमें सावित्री देवी और लालो देवी है। सभी घायल चरही के सरबाहा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर समाज के लोग और नेता भी पहुंचे हैं। जिस जगह घटना हुई है वहां ग्रामीण पिछले कई सालों से रेलवे फाटक लगाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन रेलवे पर प्रशासन कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। जिस कारण वहां यह घटना घटीत हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपया मुआवजा दे, उनका यह भी कहना है कि जिनकी मौत हुई है वह बेहद गरीब घर के हैं और सभी के पास लाल कार्ड है ऐसे में स्थित समझी जा सकती है। घायलों को भी सरकार दो-दो लाख मुआवजा और समुचित इलाज की करें ग्रामीण द्वारा यह मांग की जा रही है ।
घटना से पूरे गांव में मातम सा माहौल है।वहीं अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं,और हर संभव मदद चिकित्सा और सहयोग के लिए प्रयास कर रहे हैं




