जमशेदपुर : जमशेदपुर की टाटा हाता मुख्य सड़क पर फैले कचरे के अंबार से दुकानदार सहित वहां से गुजरने वाले राहगीर इन दिनों खासे परेशान है। जिस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। कचरे का अंबार ऐसी जगह पर जिसके समीप जमशेदपुर ब्लॉक और मछली पालन विभाग अवस्थित है।

इतना ही नहीं कुछ कदम की दूरी पर सदर अस्पताल और थाना भी मौजूद है,विभाग के कई अधिकारी वहीं से गुजरते है लेकिन कचरे के इस अंबार को हटाने का सुधि लेने वाला कोई नहीं है,स्तिथि ऐसी हो गई है कि बदबू से राहगीर और दुकानदारों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने विभाग और अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले यह कचरा अंदर की ओर पीछे तरफ फेंका जाता था लेकिन धीरे धीरे अब यह कचरा मुख्य सड़क तक पहुंच गया है। अगर शुरू से ही विभाग कचरा उठाव की ओर ध्यान देती तो स्तिथि ऐसी नहीं होती,कचरे और बदबू का आलम यह है कि दुकानदारी में भी असर पड़ने लगा है,जिसे लेकर कई बार थाना और विभाग का ध्यान आकर्षित कराया गया लेकिन कोई पहल नहीं हो पाई। अगर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो क्षेत्र में महामारी का खतरा बढ़ जाएगा।




