Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला जिले में हो रही लगातार बारिश की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने अधिकारियों को निगरानी और निगाहें बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. खरकई सहित सभी नदियों के साथ डैमों, तालाबों के जलस्तर में वृद्धि हुई है.

जिससे होने वाले बाढ़ के खतरे को देख जिले के डीसी नीतीश कुमार सिंह ने तत्काल जिला मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. उन्होंने वरीय और कनीय अधिकारियों को अपने स्तर पर सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए हैं. नदी क्षेत्र में लोगों को पूर्व से चिन्हित सुरक्षित शिविरों में शरण लेने, कच्ची मकानों में रहनेवाले लोगों को भी सुरक्षित स्थलों पर शरण लेने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए खाने पीने के कच्चे पक्के सामग्रियों की व्यवस्था करने के निर्देश डीसी ने सीओ और बीडीओ स्तर के पदाधिकारियों को दिए हैं. वहीं दोनों अनुमंडल अधिकारियों को भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरा भी करेंगे।




