Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया द्वारा आदित्यपुर आशियाना सिग्नल चौक के पास सरकारी जमीन पर चल रहे एक स्क्रैप टाल को सील किया गया था । एक सप्ताह के बाद सील किए गए स्क्रैप टाल को पीछे के तरफ से दरवाजे खोल कर पुनः शुरू कर दिया गया है।
Advertisement

यह चर्चाएं बड़ी जोरों से चल रही है कि सीओ की , यह कैसी सील आगे बंद पीछे चालू, जो चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पूरे मामले पर जब कुमार अरविंद बेदिया गम्हरिया अंचल अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा , क्या फिर चालू हो गया है। इस पर हम तुरंत कार्रवाई करते हैं। परंतु कई दिन बीत गए , लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। है। काश डीसी साहब एक नजर गम्हरिया अंचल कार्यालय के क्रियाकलापों पर नजर डालते।





