Advertisements
रोहतास: काराकाट थाना क्षेत्र के सुकहरा से एक महिला को रंगे हाथ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है । वही दो वारंटीयो को भी करकाट थाना क्षेत्र के किरही से गिरफ्तार किया गया है ।जानकारी के अनुसार ग्राम सुकहरा की निवासी रीमा कुंवर, पति स्व. लालबाबू पासवान को 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया।
Advertisement

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध रूप से शराब बेची जा रही है है, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। मौके पर 20 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद की गई। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही छापामारी कर दो वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement




