Advertisements
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना कांड संख्या 36/24 का प्राथमिकी नामजद अभियुक्त (1) महेश साहू पिता धनेश साहू पता बिरसानगर जोन न० 6,नियर गोलमुरी क्लब, थाना बिरसानगर जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जो पिछले 1 साल से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है।
Advertisement

आज 11.06.2025 को माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया इश्तेहार को पड़ोसियों ,स्थानीय लोगों के समक्ष पारंपरिक तरीके से अभियुक्त के घर पर एवं चौराहा पर तमिला कराया गया। ज्ञातव्य हो कि उक्त कांड वादी पु ०अ०नि० सामेल उरांव, बिरसानगर थाना के द्वारा अभियुक्त महेश साहू एवं अन्य के विरुद्ध पुलिस अनुसंधान में बाधा उत्पन्न करने,पुलिस के साथ मारपीट करने एवं स्थानीय लोगों को पुलिस के विरुद्ध दंगा करने के लिए भड़काने के आरोप में बिरसानगर थाना में कांड दर्ज किया गया है।
Advertisement




