काराकाट ( रोहतास ) : काराकाट प्रखंड के मानिक परासी पंचायत के ग्राम इटवा पवन धरती पर एक अत्यंत शुभ और पावन अवसर आने वाला है। ग्रामवासियों के अथक प्रयास और श्रद्धा से लक्ष्मी नारायण जी की महा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

यह महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा। यज्ञ के माध्यम से ग्रामवासियों को आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होगी और समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का संचार होगा। संपूर्ण ग्राम में भक्ति और उल्लास का माहौल है। श्रद्धालुजन दूर-दराज़ से इस दिव्य आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं। यह महायज्ञ सनातन संस्कृति के गौरव को जीवंत बनाए रखने का एक महान प्रयास है। सभी ग्रामवासी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने को उत्सुक हैं और लक्ष्मी नारायण जी के पावन स्वागत हेतु पूर्ण रूप से तैयार हैं।




