जमशेदपुर : जमशेदपुर में चैती छठ मनाया गया।जिसे लेकर शहर के विभिन्न नदी घाटों में भगवान सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया गया,इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु भी नदी घाटों में पहुंचे।छठ पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. एक कार्तिक माह में तो दूसरा चैत्र माह में मनाया जाता है. यह पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है. इस पर्व में भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है और छठी मैय्या की पूजा की जाती है.

चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ व कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है। पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है। स्त्री और पुरुष समान रूप से इस पर्व को मनाते हैं।नदी घाटों में छठ व्रत धारियों को सुविधा को देखते हुए स्वर्णरेखा नदी तट पर प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल और रोशनी की व्यवस्था की गई वहीं व्रतियों के लिए चेंजिंग रुम भी बनाया गया।




