Advertisements
जमशेदपुर : आगामी कुछ दिनों में होने वाले विभिन्न धार्मिक त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तैयारी में जुट गई है,जिसे लेकर जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में जिला पुलिस ने मॉक ड्रिल किया,जिसमें जवानों को आपात स्थितियों में किस प्रकार उपद्रवियों से निपटा जाय इसका अभ्यास कराया गया।
Advertisement

इस मौके पर एसएसपी किशोर कौशल,सिटी एसपी कुमार शिवाशीष एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।तैयारी को लेकर ssp ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में हिंदू नव वर्ष यात्रा ,रामनवमी, ईद, सरहुल एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होगी।इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से तैयारी आरंभ कर दी है,साथ ही आपात स्थिति में उपद्रवियों से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स और क्यू आरटी की टीम विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेंगे ताकि विकट परिस्थिति को अविलंब नियंत्रण कर सके।
Advertisement




