जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरों का आतंक लगातार सर चढ़ कर बोल रहा है. शहर व आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोर आसानी से फरार हो जा रहे है.इसी कड़ी में चोरों ने उलीडीह थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया। जवाहरनगर रोड नंबर 13 बी के रहने वाले मोहम्मद अखलाक खान के घर बुधवार की देर रात कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग 95 लाख मूल्य के गहने और 6 हजार नगद चोरी कर लिए. अखलाक खान के अनुसार वे पहले खाड़ी देश मे काम करते थे, लेकिन अस्वस्थ रहने के करण वे शहर आकर रहने लगे.

फिलहाल दो तल्ले मकान में वो और उनकी पत्नी रहते है. अखलाक खान के अनुसार रात में लगभग 1 बजे चोर गली से होते हुए बालकोनी के माध्यम से निचले तल्ले में पहुंचे.जहां दो कमरों में रखे गहने व कैश लेकर फरार हो गए. . इधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की.उनके द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है.




