Advertisements
जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना अंतर्गत कपाली में सोनारी के एक किशोर की गला रेत कर हत्या किए जाने के विरोध में परिजनों के साथ बस्ती वासियों ने डोबो हाईवे को जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि हत्या में शामिल अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करें जिसे लेकर कई घंटों तक शव के साथ सड़क पर टायर जलाकर अवरोध कर दिया,

Advertisement
जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने परिजनों को यह जानकारी दी की हत्या के कुछ घंटे बाद ही दर्ज नामजदों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन लोगों का कहना था कि गिरफ्तारी को पारदर्शिता का साथ स्पष्ट करें जिसे लेकर काफी घंटे के मशक्कत के बाद जाम कर रहे लोगों ने जाम को समाप्त किया। बता दे कि सोनारी के रहने वाले शिवम कल रात से ही गायब था सबेरे उसकी गर्दन कटी लाश कपाली में मिली थी।
Advertisement




