जमशेदपुर : टाटा पावर CSR और अलीग संस्था के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन टेल्को मुलगांवकर स्टेडियम में आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन टाटा पावर के CEO बासुदेव हांसदा ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं झंडोतोलन कर की, जिसके बाद उन्होंने संबोधित करते हुए प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर टाटा पावर CSR के हेड निधि वर्तक ने बताया, कि कंपनी के आस पास के 17 पंचायतों के 23 स्कूलों के लगभग 500 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। जिसमें फुटबॉल, कबड्डी, खो खो और रिले दौड़ में हर्षोल्लास के साथ भाग ले रहे है। जिसमें लड़कियों की भागीदारी ज्यादा है। इसका उद्देश्य भविष्य के विजेताओं को सशक्त बनाना है। जिसके तहत बच्चों में बेहतर शिक्षा के साथ स्वस्थ स्वास्थ्य एवं एकता की भावना को कायम करना है।