जमशेदपुर : नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लंघन करते हुए जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर के द्वारा, नवीं और दसवीं कक्षा के कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों से स्कूल प्रबंधन द्वारा, सामान्य बच्चों की तरह फीस की मांग करने और नहीं भुगतान करने पर उनका रिपोर्ट कार्ड और परीक्षा में शामिल होने से वंचित करने के विरुद्ध, जमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपायुक्त से भेंट कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

संघ के अध्यक्ष डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा की 2022 में इसी तरह की समस्या आने पर सामान्य फीस का 25 से 30% फीस देने की बात स्वीकार की थी, वर्तमान में भी इतना ही फीस देने में ये परिवार सक्षम है, लेकिन मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल इनकी बातों को नाकारते हुए बच्चों को रिपोर्ट कार्ड नहीं देने और परीक्षा से वंछित रखने की धमकी दी जा रही है जिसे लेकर उपायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से उचित कार्रवाई करने की मांग़ की है।



