जमशेदपुर : कोलन इवेंट्स, जमशेदपुर में टैलेंट शो का आयोजन कर रही है, इसके द्वारा पिछले दो महीने से ऑडिशन ले रही है जिसमें विभिन्न राज्यों से लगभग 200 प्रतिभागी भाग लिए हैं। इसे लेकर कोलन इवेंट्स के सीओओ सिद्धार्थ राव ने बताया कि जमशेदपुर में इसका सेमीफाइनल और फाइनल राउंड का आयोजन किया गया है। जिसमें जजमेंट के लिए फेमिना मिस इंडिया की रिया तिर्की, डांसर विशाल सोनकर और गायिका अंकिता बसु होगी, जिनके द्वारा 70 प्रतिभागियों को सेमी फाइनलिस्ट करेगी।

सिद्धार्थ ने बताया कि, इस शो में सभी कला को शामिल किया गया है। गीत संगीत नृत्य फैशन हास्य एवं अन्य तरह के कला को प्रतिभागी प्रस्तुत करेंगे। सेमीफाइनल राउंड होने के बाद 31 दिसंबर को dobo में इसका फाइनल राउंड होगा जिसमें इन 70 प्रतिभागियों में से 35 फाइनलिस्ट होंगे जिन्हें एक बेहतर मंच प्रदान की जाएगी।




