जमशेदपुर : ज्वेलरी शॉप सहित विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने बंटी गुहा नामक एक अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी, की 19 दिसंबर को कदमा थाना में रंगदारी के एक मामला दर्ज कराया गया था। जिसके आलोक में एक टीम गठित कर छापामारी की जा रही थी, इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली थी। एक व्यक्ति हथियार के साथ रामजन्मनगर मरीन ड्राइव छठ घाट के समीप खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंटी कर उसे हिरासत में लिया जांच में उसके पास से एक पिस्टल बरामद की।

वहीं पूछताछ में उसने अपना नाम बंटी गुहा बताया और रंगदारी मांगने के बात स्वीकार की,जांच में यह बात भी सामने आई कि बंटी एक हत्याकांड में जेल में बंद सोनू नामक अपराधी के नाम से रंगदारी मांगता था। एसएसपी ने यह भी बताया, कि बंटी इससे पूर्व भी रंगदारी चोरी और डकैती के मामले में जेल जा चुका है, और कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था। जिसके बाद वह फिर से रंगदारी मांग रहा था जिसे पुलिस ने धर दबोचा और आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




