Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 7वें फेज में वाहन से कुचलकर बांगुड़दा के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना कल देर शाम की है। आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि, कल शाम में अज्ञात वाहन द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति को सेवेंथ फेज इंडस्ट्रियल एरिया में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।
Advertisement

व्यक्ति बक बारे में आज पता चला की इनका नाम फुलचंद महतो उम्र 56 वर्ष है, ये ग्राम बांगुड़दा, थाना कमलपुर जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी हैं। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
Advertisement




