जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा के विधायक पूर्णिमा दास साहू के विधानसभा में शपथ लेने के बाद महिला मोर्चा की ओर से बागुननगर में उनका भविष्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर फूलों का गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर महिलाओं ने पूर्णिमा दास को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का जिस तरह से प्यार उन्हें मिला है वह हमेशा क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित रहेगी, महिला सशक्तिकरण के लिए हर एक महिला को आगे आना होगा तभी महिलाएं स्वावलंबी और सशक्त होगी ।

उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया है कि जो भी समस्या आए उसका समाधान के लिए वे उनके घर में आकर कभी भी भेंट कर सकते हैं । वही मोर्चा के महिला पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के वासियों ने उन्हें जीता कर विधायक बनाया है अब उनकी बारी है कि वह क्षेत्र की और महिलाओं की समस्याओं का निदान करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर यह क्षेत्रवासियों का हक और भरोसा है।




