जमशेदपुर : आदिवासी कल्याण केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीम सिंह मुंडा के श्रद्धा क्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री के घोड़ाबांधा आवास पहुंचे ,जहां उन्होंने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा नेता सहित पश्चिम के विधायक सरयू राय भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राजपाल ने कहा कि, मंत्री के भाई की श्रद्धा सुमन अर्पित करने यहां आए हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें इधर सरयू राय भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अर्जुन मुंडा को उनके बड़े भाई के निधन के दुख में उन्हें शक्ति प्रदान करें, और ईश्वर उनके भाई की आत्मा को अपने यहां स्थान प्रदान करें, यही उनकी कामना है। बता दे, कि भीम सिंह मुंडा ,अर्जुन मुंडा से 3 साल बड़े है।

वे काफी समय से बीमार चल रहे,तीन दिसंबर को इलाज के क्रम में उनकीआउट रात मोटर्स अस्पताल में हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार उसी दिन भुइंयाडीह स्वर्णरेखा घाट में की गई थी। जिनका श्राद्धकर्म शनिवार को उनके घोड़ाबांधा आवास में आयोजित की गई।




