Advertisements
जमशेदपुर : राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत उपायुक्त कार्यालय से जिले के किसानों को हरी झंडी दिखाकर ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना किया गया। इस बारे में जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 ब्लॉक से कुल 50 किसान नई तकनीकी का प्रशिक्षण लेने इंस्टीट्यूट आफ हर्टिकलचर टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा जा रहे हैं। वहां पर नई तकनीक से टपक विधि सिंचाई, मिट्टी की जांच सहित विभिन्न विषयों की पढ़ाई के साथ पांच दिवसीय प्रशिक्षण भी लेंगे।

Advertisement
और नई-नई चीजों को सीख कर यहां पर उसे प्रयोग करेंगे। साथ ही यहां के स्थानीय किसानों को भी इस नई तकनीकी के बारे में बताएंगे। सभी प्रशिक्षण लेकर18 दिसंबर को वापस जमशेदपुर आएंगे।
Advertisement




