सरायकेला / (संजीव मेहता) : सड़क दुर्घटना में पूर्व वार्ड सदस्य अरुण महतो एवं निर्मला महतो की दर्दनाक मौत हो गई है. यह घटना हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर बीती रात हुई है. जो राजनगर थाना क्षेत्र के हेंसल के समीप घटित हुई है. शुक्रवार की रात्रि करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटी में टक्कर मार दी. जिसमें स्कूटी पर सवार दोनो पति पत्नी पूर्व वार्ड सदस्य अरुण महतो और उनकी पत्नी निर्मला महतो की दर्दनाक मौत हो गई है. इस दौरान लोगों ने 108 एम्बुलेंस से सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नही हो पाई. जबकि सूचना पाकर राजनगर पुलिस वहां पहुंची तब तक स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को ईलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल भेज दिया था. टीएमएच के डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि दोनों किसी शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे. जब दुर्घटना घटी उस समय उस समय किसी ने नही देखा. चूंकि रात का वक्त था ज्यादातर रात्रि में भारी वाहनों का आवागमन होता है. घटना घटने के कुछ देर बाद राहगीरों ने स्कूटी के नीचे दबे घायल अवस्था मे पति को और उसकी पत्नी सड़क के पार झाड़ियों में देखा. तब मृतकों की पहचान एदल पंचायत के नाटय रुली गांव के पूर्व वार्ड सदस्य अरुण महतो और उनकी पत्नी निर्मला महतो के रूप में हुई है. अरुण महतो कुछ वर्षों से हाता अपने परिवार के साथ रह रहे थे. अरुण महतो का एक बेटा और एक बेटी है दोनो की शादी हो चुकी है।




