सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जब से जिंदल पावर वर्क्स को जलापूर्ति का जिम्मा मिला है तब से आदित्यपुर नगर निगम वासी पानी के लिए तरस रहे हैं । क्षेत्र में सुचारू रूप से जलापूर्ति जिंदल द्वारा कभी भी नहीं किया जा रहा है. इस बात को लेकर नगर निगम के लगभग सभी वार्ड के लोगों में खास नाराजगी है. कल अनियमित जलापूर्ति को लेकर वार्ड 22 के लोगों ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था. सभी वार्ड के लोगों ने सुचारू जलापूर्ति नहीं होने पर जिंदल की कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए फिर से पेयजल स्वच्छता विभाग को जलापूर्ति का जिम्मा देने की मांग कर रहे हैं।

वार्ड 20 के नागरिक और मेयर प्रत्याशी रहे टीएमसी युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने कहा है कि अधिकतर इलाकों में 3 माह से आंशिक जलापूर्ति भी नहीं हो रही है। जिससे पर्व त्यौहार के मौकों पर भी लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. अब 2 दिन बाद महापर्व छठ शुरू होगी। लेकिन यहां के लोग अनियमित जलापूर्ति से परेशान हैं.




