सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस इन दिनों विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर रहते हुए सक्रिय है। विधानसभा चुनाव, दीपावली, काली पूजा, छठ पर्व को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने विधि व्यवस्था क्राइम कंट्रोल और अपराधियों पर निगरानी रखने और कार्रवाई के लिए चौकसी बढ़ा दी है। अपने अधीनस्थ पदाधिकारीयों को अपराधियों पर निगाहें रखने वारंटीयो को गिरफ्तार करने और क्राइम कंट्रोल करने का सख्त निर्देश दिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर हर हाल में विधि व्यवस्था बनाए रखने ,वारंटीयो को गिरफ्तार कर जेल भेजने, एवं अपराधियों पर नकेल कसने का आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारीयो कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया है।
विधानसभा चुनाव 2024, दीपावली,काली पूजा एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बस्ती बढ़ा दी गई है। छठ पूजा के दौरान सभी छठ घाटों एवं सभी चौक चौराहे पर पुलिस जवान और पदाधिकारी वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। बाइकर्स गैंग एवं असामाजिक तत्वो तथा मनचलों पर भी हमारी टीम की निगाहें रहेगी । विधि व्यवस्था बनाए रखने में सभी आम जनता की सहभागिता जरूरी है कहीं भी गलती होता देख तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, सहयोग करें l उक्त बातें आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सहयोग कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए।




