
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली में पत्नी की चापड से मार कर हत्या करने के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली। मृतका केपरिवार वालों के अनुसार 1 वर्ष पूर्व ही 18 वर्षीय दिलकश का निकाह मोहम्मद हुसैन के साथ हुआ था लेकिन 15 दिन बाद से ही दोनों के बीच अनबन होने लगी और पति उसके साथ मारपीट करने लगा। जिसे लेकर परिवार वालों ने दिलकश को अपने घर लेकर आ गए थे। यह सिलसिला कई बार होता रहा इधर दिलकश गर्भवती होने कारण उसे ससुराल नहीं भेजा जा रहा था। लेकिन सरायकेला महिला थाना और पति के परिवार वालों द्वारा आग्रह करने पर वापस ससुराल भेज दिया था।
सोमवार की सुबह परिवार वालों को सूचना मिलने पर जब घर पहुंचे तो देखा दिलकश में लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थी जबकि बगल में ही हुसैन फंदे से लटका हुआ था। परिवार वालो ने बताया कि दिलकश को चापड़ से मार कर हत्या की गई परिवार वालो का यह भी आरोप लगाया की ससुराल वालों ने ही दोनों की हत्या कर दी और हुसैन को फंदे से लटका दिया। फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




