
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना के आधार पर और दिए गए निर्देश पर आदिपुर थाना प्रभारी ने 01.09.2024 को जय प्रकाश उद्यान के निकट लक्ष्या अपार्टमेंट के तृतीय तला फ्लैट नंबर 5/2 में कुछ अपराध कर्मी हथियार से लैस होकर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए ठहरे हुए थे । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल के द्वारा छापामारी के क्रम में उक्त अपार्टमेंट से अपराध कमी 1. उमेश पांडे उर्फ गुड्डू पांडे उम्र 38 वर्ष पिता बृजेंद्र कुमार पांडे सा⁰ संजय पाठ डिमना रोड नियर अलमारी फैक्ट्री थाना ओलीडीह जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एवं2. राकेश सिंह उम्र 42 वर्ष पिता स्वर्गीय बृज कुमार सिंह सा⁰ न्यू सुभाष कॉलोनी संजय पाठ डिमना रोड थाना ओलीडीह जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को विधिवत गिरफ्तार करते हुए एक देसी पिस्टल एवं 06 जिंदा गोली तथा अपराध मे प्रयुक्त फॉर्च्यूनर वाहन संख्या JH05 DT1904 को विधिवत्त जप्त किया गया है। इस संदर्भ में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 321/24 दिनांक 2.9.2024 धारा 25(1B)a/26(1)/35 आर्म्स एक्ट दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार अभियुक्तो 1. उमेश पांडे उर्फ गुंडू पांडे एवं 2. राकेश सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने पत्रकारों को दी।




