Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर उत्पाद विभाग ने सिद्दगोडा में छापामारी कर दो लाख मूल्य के अवैध अंग्रेजी शराब जप्त करते हुए कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है इस बारे में उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से अवैध शराब बनाने की जानकारी मिल रही थी जिसके बाद एक टीम गठित कर बुधवार को ग्वाला बस्ती के दीपक यादव के घर में छापामारी की जहां पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था यह सभी अवैध शराब प्रतिष्ठित ब्रांड के थे जो 30 पेटी में रखा हुआ था।
Advertisement

इसके साथ ही बोतल के ढक्कन और स्टीकर भी बरामद की गई वही इस कारोबार को संचालित करने वाले दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया आयुक्त ने बताया कि बरामद शराब की बाजार मूल्य लगभग 2 लाख की है वहीं गिरफ्तार कारोबारी पूर्व में भी अवैध शराब को लेकर जेल जा चुका है।
Advertisement




