Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के रापचा फुटबॉल मैदान में आगामी दिनांक 28 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कु. लुणायत के द्वारा सामूहिक रूप से फुटबॉल मैदान रापचा, प्रखंड गम्हरिया का निरिक्षण कर जायजा लिया गया।
Advertisement

इस दौरान कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, स्टेज निर्माण, हेलीपैड, वाहनों के आवागमन, वाहन पार्किंग आदि के सम्बन्ध बिंदुवार चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।





