रांची : रांची में डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में महानिदेशक चयन पर्षद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के 22 दारोगा को इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन के योग्य पाया गया। इस बैठक में कुल 49 दारोगा के प्रमोशन पर विचार किया गया था। लेकिन 22 दारोगा को प्रमोशन के योग्य माना गया, जबकि 22 दरोगा किसी कारणवश अयोग्य पाया गया। पांच दारोगा का प्रमोशन लंबित है, जिसमें से चार पर विभागीय कार्यवाही चल रही है और एक पर नारायणपुर थाना से संबंधित मामला लंबित है। प्रमोशन पाने वाले दारोगा में संजय चंद्र उरांव (विशेष शाखा), शिव बिहारी तिवारी (लातेहार, धनबाद), शंभू प्रसाद सिंह (लोहरदगा, धनबाद), त्रिलोचन तामसोय (झारखंड जगुआर, देवघर), पृथ्वी सेन दास (रांची, पलामू), अभिजीत गौतम (एटीएस), मुकेश चौधरी (लातेहार, धनबाद), सुधीर प्रसाद साहू (हजारीबाग), गुलशन भेंगरा (रामगढ़, गुमला), सोनी प्रताप (कोडरमा, रांची), अजीत कुमार भारती (रेल धनबाद), प्रशांत कुमार-1 (गिरिडीह, जामताड़ा), हरदियुस टोप्पो (रांची, देवघर), दयानंद सोरेन (जेपीए हजारीबाग, बोकारो), संजय जनक मूर्ति (दुमका, बोकारो), विजय कुमार (रांची, गिरिडीह), राजीव प्रकाश (दुमका, धनबाद), मोहम्मद कुद्दुस (जमशेदपुर), मानकी सुंडी (हजारीबाग), बैजनाथ कुमार (गिरिडीह), एस. खालीद ईमाम (रांची) और पूनम कुजूर (पलामू) शामिल हैं।
यह प्रमोशन इन दारोगाओं के कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। प्रमोशन से इन्हें और अधिक जिम्मेदारियों और अवसरों के साथ बेहतर सेवा देने का मौका मिलेगा। इनकी प्रोन्नति से संबंधित विभागों में भी उत्साह का माहौल है।